फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में निकली सपा की साइकिल रैली, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
05 बीएचआर 01 - बहराइच में सोहरवा से निकाली गई सपा की साइकिल रैली में शामिल मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री र? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर बृहस्पतिवार को छोटे लोहिया की जयंती के मौके पर सपाइयों ने जिले की विभिन्न तहसीलों मेें साइकिल रैली निकालकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जंग एलान कर दिया है। सपाइयों ने देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार आदि के विरोध मेें रैली के माध्यम से लोगों को संदेश देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने पार्टी के जिला कार्यालय पर स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद पदाधिकारियों का हुजूम नानपारा-बहराइच मार्ग स्थित सोहरवा गांव में एकत्रित हुआ। यहां से पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के निर्देशन मेें लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, युवा सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अफसाल शानू, वरिष्ठ नेता मोहम्मद आलम सरहदी, मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता व नपाप के पूर्व चेयरमैन तेजे खां की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा को पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा शहर के झिंगाहाघाट, चांदपुरा, अमीरमाह, चौक बाजार व पीपल चौराहा से होती हुई तहसील मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने, अपराध और भ्रष्टाचार, महंगाई, कृषि कानून व महिला उत्पीड़न है।
रैली के दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए लोगों से प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर हरिकेश सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह धीरू, शिवम गिरी, मनुदेवी, गुड़िया पाठक, गौरव यादव, जवाहर यादव, नदीमुलहक तन्नू, तुफैल खान, कृपाराम यादव आदि मौजूद रहे। तहसील नानपारा मेें पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी रशीद खां व सपा नेता मुन्ना मारिया की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। महसी तहसील मेे पूर्व विधायक केके ओझा, देवेश मिश्रा मजनू, राजेश तिवारी, सुंदरलाल बाजपेई की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ओझा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता कराह रही है। महसी में सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी की अगुवाई में भी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पयागपुर में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व पूर्व जिपं सदस्य रातजी यादव की अगुवाई कार्यकताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए साइकिल यात्रा निकाली। जरवल तिराहे पर युवानेता अवधेश वर्मा, कैसरगंज मेें पूर्व विधायक रामतेज यादव, प्रदीप यादव की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं के हुजूम ने साइकिल यात्रा निकालकर सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व विधायक यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छूने लगे हैं। महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि करने लगी है, लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगाने के बजाए लोगों का ध्यान भटकाने मेें जुटी है। बाबागंज के बाबाकुट्इी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद रफी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। मिहींपुरवा में पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, पूर्व विधायक रमेश गौतम, शब्बीर बाल्मीकि आदि की अगुवाई में यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें