बहराइच। मेडिकल कॉलेज परिसर में बने जिले के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को सदर विधायक ने उद्घाटन किया। इस प्लांट द्वारा 900 एलएमपी ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। बुधवार को सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने प्लांट जनता के लिए समर्पित कर दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना कॉल में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश दिए गए जिसका नतीजा है कि प्रत्येक जिले में अधिकारियों की टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की।
विधायक ने कहा कि जिले के साथ नेपाल के मरीजों को भी ऑक्सीजन प्लांट का लाभ मिलेगा। उन्होंने जिलेवासियों को सतर्क व सजग रहने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना, ब्लॉक प्रमुख जमुनहा शिवम जायसवाल, प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी, सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय, नगर अध्यक्ष अजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष मनीष सिंह, नगर महामंत्री अजय, नगर मंत्री आनंद जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, शिवांकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।