फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। घूरदेवी मंदिर के पास से बहने वाली सरयू नदी में युवक ने सोमवार दोपहर में छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक काफी गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें युवक की तलाश में जुट गईं मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के घूरदेवी मंदिर के पास से सरयू नदी बह रही है। सोमवार दोपहर को थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र चिरौंजीलाल ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। परिजन भी रोते-बिलखते सरयू नदी के पास पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। युवक के नदी में कूदने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। बहाव तेज होने के कारण अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें