बहराइच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने शुक्रवार देर रात चार थानाध्यक्ष व तीन निरीक्षक समेत सात लोगों का तबादला किया है। एसपी के इस तबादले जुगाड़ लगाने वाले निरीक्षकों व दरोगाओं को फिर से निराशा हाथ लगी। वहीं तबादले के साथ महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि हुजूरपुर थाने में तैनात एसआई बृजराज प्रसाद को रानीपुर थानाध्यक्ष, रानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी को रामगांव थानाध्यक्ष, रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह को रुपईडीहा थानाध्यक्ष व रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह को लंबे समय से खाली चल रहे मुर्तिहा कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। एसपी ने बताया कि अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव को साइबर सेल प्रभारी, कोतवाली नगर में तैनात अपराध निरीक्षक गंगाराम चौधरी को खैरीघाट थाने में अपराध निरीक्षक व रूपईडीहा थाने में तैनात अपराध निरीक्षक रामद्दन मौर्य को प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।