फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 12वीं का परिणाम देख खिले होनहारों के चेहरे

विज्ञापन
30 बीएचआर 09 - बहराइच में शुक्रवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद जीत का जश्र मनाते बुद्ध - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम देखते ही होनहारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मेधावी खुशी से झूम उठे। जिले के सभी विद्यालयों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिए बिना उतने अंक प्राप्त हुए जितने उन्हें परीक्षा देने पर अंक प्राप्त होने की उम्मीद रही। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस व संत पथिक विद्यालय के छात्रों ने बेहतर अंक पाकर जिले में परचम लहराया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के चलते बोर्ड ने परीक्षा निरस्त कर दी थी। सरकार के निर्देश के बाद शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट परिणाम घोषित किया। जिले में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस, संत पथिक व बुद्धा पब्लिक स्कूल सीबीएसई बोर्ड के स्कूल है। तीनों स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। परिणाम आने का इंतजार छात्र-छात्राएं सुबह से ही कर रहे थे। दो बजते ही परिणाम घोषित होने लगे और परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी छाने लगी। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस स्कूल की छात्रा अमना मेहंदी ने 98 प्रतिशत व संत पथिक स्कूल की हर्षित कनौजिया ने 97 प्रतिशत अंक लाकर जिले में परचम लहराया।
बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी टेकड़ीवाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों ने मंदिर जाकर माथा टेका। शिक्षकों व परिजनों ने मिठाइयां खिलाकर खुशियों का इजहार किया। दोपहर बाद तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस की प्रबंधक छवि रायतानी ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधक ने बताया कि पिछले पांच सालों से कॉलेज के ही छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान हासिल कर अपना व स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। संत पथिक विद्यालय के मैनेजर अवधेश नारायन अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रिसिंपल पूजा अग्रवाल ने बताया कि बच्चों की मेहनत का असली परिणाम उनका रिजल्ट ही होता है। बुद्धा पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल रेखा श्रृंखला ने सभी होनहार छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें