बहराइच। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष समेत छह कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की। जमानत लेकर सभी कर्मचारी लखनऊ धरने के लिए रवाना हो गए हैं।
एंबुलेंस कर्मियों द्वारा प्रशासन की बात नहीं मानी गई थी। जिस पर बुधवार को कोतवाली नगर की पुलिस ने एंबुलेंस संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, महामंत्री नसीम अहमद, अंकित सिंह, संतोष यादव, संतोष पाठक, केसरी नंदन को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। गुरुवार को सभी कर्मचारियों ने जमानत करवाया। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी कर्मचारी लखनऊ के इको गार्डन में पहुंच गए हैं। सभी ने धरना शुरू कर दिया है। (संवाद)