फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फोन कर पति ने कहा, नदी में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकले युवक ने फोन पर पत्नी से कहा, मैं नदी में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं। उसके बाद युवक ने सरयू में छलांग लगा दी। चहलारीघाट पुल पर युवक की बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है। वहीं, एक अन्य युवक ने भी इसी नदी में छलांग लगा दी। दोनों युवकों की तलाश में एनडीआरएफ व गोताखोर जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के थैलिया गांव निवासी 19 वर्षीय मंजीत वर्मा पुत्र राकेश वर्मा का बृहस्पतिवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक गुस्से में घर से निकला और हरदी थाना क्षेत्र में बहने वाली सरयू के चहलारीघाट पुल पर पहुंच गया। बताया जाता है कि युवक ने पत्नी को फोन किया कि अब वह बहुत परेशान हो गया है और नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद युवक ने छलांग लगा दी। पुल पर बाइक, बाइक की चाभी व अन्य कागजात बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर नगर कोतवाली के नाजिरपुरा नई बस्ती निवासी 44 वर्षीय सलीम अपने मोहल्ले के आसिफ उर्फ मोनू के साथ बाइक से घर से निकले थे। सलीम के भाई कय्यूम ने बताया कि कुछ देर बाद मोनू घर पहुंचा और सलीम के सरयू नदी में कूदने की बात कही। हरदी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर लगे हुए हैं। हालांकि, पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें