रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने हिंदू धर्म और धर्मावलंबियों के विरुद्ध ट्वीट कर दिया। इसको लेकर हिंदू धर्म के लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को हिंदू समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधानमंत्री पर कार्रवाई की मांग की।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई हैं। नेपालगंज बांके के शिवसेना अध्यक्ष राजकुमार रौनियार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने एकाउंट से हिंदू धर्म और धर्मावलंबियों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की है। इससे लोगों में नाराजगी है। पूर्व प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को हिंदू समाज के लोगों ने शिवसेना अध्यक्ष की अगुवाई में सभी ने विरोध रैली निकाली। जुलूस के बाद सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के ट्वीट से हिंदू समाज के लोगों में नाराजगी है। सभी ने नेपालगंज के त्रिभुवन चौक से लेकर सेतु बीका चौक तक जुलूस निकाली। रैली व प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। सभी ने प्रदर्शन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया। इस दौरान काफी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।