बहराइच। शहर के दरगाह जाने वाले मार्ग पर स्थित कदम रसूल के पास सो रहे नेपाली युवक को डीसीएम ने बैक करने के दौरान कुचल दिया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ परिसर कदम रसूल के पास देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियाहारी गांव निवासी मोहननाल गुप्ता व इनके साथी राजू भुजवा निवासी जयपुर नेपालगंज रविवार को सो रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान पास में खड़ी डीसीएम को चालक बैक कर रहा था। बैक करने के दौरान डीसीएम राजू के सिर पर चढ़ गई और घटना स्थल पर ही राजू ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गल्लामंडी चौकी इंचार्ज अतीउल्ला ने बताया कि चालक फरार हो गया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।