फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल क्षेत्र में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। जंगल क्षेत्र में कार से रेकी करने के बाद रात में चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की योजना बनाते समय दबोच लिया। इनके पास से तमंचा व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने कार को सीज कर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इनमें से दो के खिलाफ पहले से कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर सुजौली थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने क्षेत्र में गश्त करने के लिए टीम बनाई है। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई कौशर अली अपने दलबल के साथ रविवार की सुबह गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के पास एक अल्टो कार में चार लोग बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे। टीम ने चोरी की योजना बनाते हुए सुन लिया और घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू व अन्य सामान भी बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में चारों की पहचान पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी रमेश कुमार, वशीद अहमद, पयागपुर कस्बा निवासी प्रदीप शुक्ला व भूपगंज बाजार निवासी पंकज जायसवाल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह दिन में कार से रेकी करते थे। जिससे कोई शक न कर सके और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का काम करते थे। चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें