फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार गुप्ता बने बहराइच के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में लंबे समय से खाली चल रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर बुधवार को शासन ने नियुक्ति कर दी। अजय कुमार गुप्ता को जिले का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले छह महीने से बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद खाली चल रहा था। बीएसए के पद पर तैनात दिनेश यादव का लगभग छह माह पूर्व ही प्रमोशन हो गया था जिसके बाद से कोई नियुक्ति नहीं हुई थी। नियुक्ति न होने तक डायट प्राचार्य उदयराज प्रभारी बीएसए की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बुधवार को शासन ने रायबरेली में वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पद पर तैनात अजय कुमार गुप्ता को बहराइच में खाली चल रहे बीएसए की जिम्मेदारी सौंपी और उनको बहराइच का नया बीएसए बनाया। जल्द ही बीएसए चार्ज संभालकर अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें