फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर सड़क के किनारे फेंका शव, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
30 बीएचआर 09 - कैसरगंज में युवक की हत्या के बाद पोस्ट मार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। बिराहिमपुर बिल्हौरा गांव में प्रेम-प्रसंग के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव में ही घर से लगभग 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर युवक की हत्या की गई है। युवक के पास मौजूद सामान गायब था, लेकिन कुछ दूरी पर दूसरा मोबाइल मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के बिराहिमपुर बिल्हौरा गांव निवासी मोहम्मद खादिम (20) पुत्र मोहम्मद अली का शव गांव के ही पास सड़क के किनारे बुधवार की सुबह शव मिला। मृतक के पिता ने बताया कि युवक का गांव के ही एक लड़की से पिछले तीन सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह लड़की से मिलने जाता रहता था। मंगलवार रात भी फोन आने पर वह बात करते हुए घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग लड़की के घर गए तो उनके परिजन बोले कि जहां होगा, सुबह आ जाएगा।
पीड़ित ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि घर से 200 मीटर दूरी पर सड़क के किनारे शव मिला है। घटना स्थल पर पहुंचने पर देखा कि बेटे के गले पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों ने मिलकर बेटे की हत्या करा दी है। घटना की सूचना पर बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

मृ़तक के पिता मोहम्मद अली ने बताया कि बेटे ने अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया था तो उसके रिश्ते की बात करने के लिए मैं लड़की के घर गया था, लेकिन लड़की वालों ने रिश्ता स्वीकार नहीं किया था। बावजूद उसके लड़की फोन पर बात करती और मिला करती थी इसीलिए मेरे बेटे की हत्या लड़की के परिजनों ने करा दी है।
मृतक के पिता मोहम्मद अली ने बताया, मेरे बेटे की जेब से मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड व नगदी समेत अन्य सामान गायब मिला। घटना को लूट व हत्या का मोड़ देने के लिए दूसरा मोबाइल पास में रखा गया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कैसरगंज का मामला संज्ञान में है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें