फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मवेशियों का तेंदुए ने किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली रेंज में तेंदुए ने बकरी और पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत घूरेपुरवा और चांदखांपुरवा में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने गांव निवासी सलीम की बकरी को निवाला बना लिया। जबकि तेंदुए ने पालतू कुत्ते को मार दिया। ग्रामीणों के मुताबिक एक किलोमीटर के परिक्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट है। ग्रामीणों ने तेंदुआ के आने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन कर्मी विजयपाल यादव और सूरज शुक्ला ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। दोनों ने तेंदुआ के आने की पुष्टि की। वनकर्मियों ने बताया कि जाल लगाकर तेंदुए को दूसरे क्षेत्र में खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें