बहराइच। अमृत पेयजल योजना के तहत 29 जून को जल निगम की ओर से इंटर कनेक्शन ज्वाइंट का कार्य होना है। ऐसे में निगम के अधिशासी अभियंता ने नगर के पांच ट्यूबवेल से पानी सप्लाई बंद रखने को लेकर ईओ नगर पालिका को पत्र भेजा है।
निर्माण खंड जलनिगम के अधिशासी अभियंता ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पत्र भेजकर कहा है कि अमृत पेयजल योजना के नगर क्षेत्र मेें इंटर कनेक्शन ज्वाइंट का कार्य 29 जून को बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य 48 घंटे तक चलने की संभावना है, इसलिए नगर क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम ट्यूबवेल, ईदगाह रोड, वजरीरबाग, सलारगंज व घंटाघर ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई बंद करने को कहा है। ईओ नपाप पवन कुमार ने बताया कि एक्सईएन जलनिगम का पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि सभी ट्यूबवेल ऑपरेटरों को सूचना जारी कर दी गई है कि वे 29 जून को दो बजे से पानी की सप्लाई बंदकर योजना के तहत होने वाले कार्य में सहयोग प्रदान करें।