फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते विद्युत तार की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। ट्रक पर बैठे श्रमिक मजदूरी के लिए जा रहे थे। ट्रक माल्ही चौराहे के निकट पहुंचा। उसने बैक करना शुरू कर दिया। इसी
विज्ञापन

दौरान खिड़की खेल दी गई जो झूल रही एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इससे एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई जबकि सीट पर बैठे छह श्रमिक बाल-बाल बच गए। श्रमिक की मौत पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि शिकायत के बाद भी लटक रहे तारों को सही नहीं किया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाकर बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा देहाती भज्जूपुरवा गांव निवासी निसार अहमद (45) पुत्र शमशाद अली मजदूरी का काम करता था। शनिवार को निसार अपने छह अन्य साथियों के साथ ट्रक पर सवार होकर लकड़ी लादने जा रहे थे। बाबागंज निवासी एक ठेकेदार की लकड़ी लदनी थी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के माल्ही चौराहे पर ट्रक पहुंचा। ट्रक बैक करते समय उसने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही खिड़की मार्ग के किनारे झूल रही एचटी लाइन की चपेट में आने से आग लग गई। करंट की चपेट में निसार आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सीट पर बैठे छह श्रमिक बाल-बाल बच गए। श्रमिक की मौत के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पहुंच गए। वहीं करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत के मामले में ग्रामीण नाराज हो गए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन में तार लग रहा है। बार-बार सूचना के बाद भी विभाग द्वारा तार को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है, जिससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शन की सूचना पाकर नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करवाने की बात कही। साथ ही प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि झूल रहे तार से अक्सर घटनाएं होती हैं, लेकिन बिजली विभाग के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव निवासी मुनव्वर खान, मुकद्दर अली, उस्मान आदि का कहना है कि एक वर्ष में इसी तरह की चार घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी बिजली विभाग मौन साधे हुए है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों का प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें