फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी नदारद, भाई केंद्र पर करा रहा गेहूं की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। सहकारी समिति उपकेंद्र इमामनगर गड़रहवा के क्रय केंद्र प्रभारी नदारद हैं। केंद्र पर प्रभारी के भाई व पिता द्वारा किसानों की गेहूं खरीदी जा रही है। इतना ही नहीं भाई द्वारा भीगा गेहूं भी लिया जा रहा है। विभाग से प्रदत्त बैनर भी नहीं लगाया जा रहा है। जिससे किसानों को तौल व उचित दर की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज विकास खंड अंतर्गत क्षेत्रीय सहकारी समिति रुपईडीहा से उपकेंद्र क्षेत्रीय सहकारी समिति इमामनगर गड़रहवा संबद्ध है। यहां पर केंद्र प्रभारी अखिलेश वर्मा की तैनाती है। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं रहते हैं। किसानों का गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी के भाई व पिता द्वारा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि खुले में ट्रैक्टर पर लदा गेहूं भीगा होने के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी के भाई द्वारा खरीद जा रही है। लाइन में लगे किसानों के गेहूं की तौल नहीं की जा रही है। किसानों का कहना है कि केंद्र पर खरीद का बैनर भी नहीं लगा हुआ है। बगैर झन्ना के ही गेहूं खरीदी जा रही है। दिहाड़ी पर मौजूद राहुल नाम के युवक ने व भाई ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। किसानों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।एसडीएम नानपारा रामआसरे वर्मा का कहना है कि जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें