बहराइच। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 99 संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। एक्टिव केस की संख्या 107 पहुंच गई है। टीम ने 3282 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कोरोना अस्पताल में भर्ती संक्रमित की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। छह लोगों का होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 3282 लोगों का सैंपल लिया गया है जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे में जारी की जाएगी।