फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिशिंग कैट को तेंदुआ समझ फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सदर रेंज के टिकोरामोड़ स्थित एक ग्रामीण के प्लाट में बृहस्पतिवार दोपहर फिशिंग कैट पहुंच गई। तेंदुए के आकार की फिशिंग कैट को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, वीडियो और फोटो देखने से फिशिंग कैट की पुष्टि हुई। इस पर ग्रामीणों के मन से भय दूर हुआ। कुछ दूर बाद फिशिंग कैट जंगल की ओर चली गई।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज अंतर्गत टिकोरामोड़ गांव में एक ग्रामीण का आवासीय प्लाट है। प्लाट में झाड़ लगा हुआ है। बारिश के दौरान ही एक बड़ी फिशिंग कैट आ गई। फिशिंग कैट को देखकर लोगों में तेंदुआ आने की दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने तेंदुआ आने की सूचना वनाधिकारियों को दी। इसके बाद फोटो व वीडियो उच्चाधिकारियों को भेजी गई। वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया कि प्लाट पर आया जीव फिशिंग कैट है। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी ने बताया कि यह मनुष्यों को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें