फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव स्थान की बुनियाद भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हियुवा तहसील प्रभारी समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। चकपिहानी गांव में बुधवार को देव स्थान पर बुनियाद भरने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलें। दोनों पक्षों से नौ लोगों को चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के गांव चकपिहानी निवासी राज कुमार मिश्रा अपने साथियों के साथ बुधवार को देव स्थान की बुनियाद भरवा रहे थे। हिंदू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी रमेश चौधरी ने परिजनों व साथियों के साथ पहुंचकर यह आरोप लगाते हुए काम बंद करा दिया कि पुरानी जगह से आगे बढ़कर बुनियाद भरवाई जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में हियुवा तहसील प्रभारी के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
तहसील प्रभारी की ओर से उदयभान चौधरी, पीयूष चौधरी, प्रत्यूष चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, अमरेश चौधरी को गंभीर चोटे आई, जबकि दूसरे पक्ष राज कुमार मिश्रा की ओर से शिव शंकर मिश्रा, अरविंद मिश्रा व नूतन की मां को गंभीर चोटे आई। सूचना पर कोतवाल संजय गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में छह लोगों को चोटे आई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें