फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में बार-बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चंदेला खुर्द गांव में आयोजित शादी समारोह में बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाएं। बार-बालाओं का डांस देखने के लिए गांव की भीड़ उमड़ी। डांस देखने के दौरान लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाईं। लोग बिना मास्क के डांस देखने में मशगूल दिखे। बार-बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चंदेला खुर्द गांव निवासी रामखेलावन के बेटी की शादी आयोजित थी। शुक्रवार शाम को बारात आई। शादी समारोह में बार-बालाओं के डांस कराने की भी व्यवस्था की गई थी। द्वार पूजा होने के बाद बार-बालाओं के डांस का दौर शुरू हुआ। बार-बालाओं के डांस को देखने के लिए गांव के लोग एकत्रित हुए और बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के डांस को देखने के लिए एकत्रित हुए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें