बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के सामने मारपीट कर रहे 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए तीन टीमें गठित कर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए थे। टीम शनिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी तभी सूचना मिली कि सराय मेहराबाद गांव में मारपीट हो रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो सभी ने पुलिस के सामने ही मारपीट शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने पैरु, दुबरी, जुगुनू, भूरे, मून, त्रिलोकी, बचनू, सोनू व कमलेश को हिरासत में ले लिया। दूसरी टीम ने सरपतहा गांव में दंगा काट रहे सलाहुद्दीन, हमीनुद्दीन, अब्दुल लतीफ व अबरार को हिरासत में लिया। तीसरी पुलिस टीम ने मुकेरिया गांव से मुस्ताक, मुबारक, सज्जू, मोहम्मद अहमद, जमाल अहमद व वकार को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। (संवाद)