फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 मिले कोरोना पॉजिटिव, 130 का होम आइसोलेशन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में रविवार को 131 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 130 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। कुल एक्टिव केस की संख्या 1645 हो गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा 1244 लोगों की कोरोना जांच की गई है। सभी संक्रमितों को होम आईसालेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 131 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें शहर क्षेत्र के 60 संक्रमित शामिल हैं। जबकि मिहींपुरवा ब्लाक के 21, बलहा के 14, नवाबगंज आठ, हुजूरपुर पांच, पयागपुर चार, तेजवापुर पांच, फखरपुर व कैसरगंज में तीन-तीन, चित्तौरा, जरवल, नानपारा, विशेश्वरगंज, रिसिया, शिवपुर में एक-संक्रमित आया है। वहीं महसी में दो पॉजिटिव मिले हैं।
सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को 130 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। कुल एक्टिव केस की संख्या 1645 हो गई है। जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 9721 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में 1244 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनजी रिपोर्ट दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें