फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न केंद्रों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने अधीक्षक पर अभद्रता और छह माह से अकारण वेतन काटने का आरोप लगाया है। सभी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड में विभिन्न केंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती है। सीएचओ प्रीती रावत, सरोजनी गौतम, कुमारी सुप्रिया समेत अन्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि अधीक्षक थानेदार सिंह बिना किसी कारण 10 से 15 दिन का वेतन काट रहे हैं। जानकारी लेने पर वह अभद्रता करते हैं। सोमवार को भी ड्यूटी के दौरान अभद्रता की गई। सभी का कहना है कि मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में आरोपों की जांच उच्चाधिकारियों से कराकर कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें