बहराइच। जनसुनवाई के मामले में जिले को एक बार फिर से प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आरजीआरएस प्रणाली के तहत आने वाली शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण के बाद यह उपलब्धि मिली है। एसपी ने आरजीआरएस में तैनात पुलिसकर्मियों को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया।
हर तबके के लोगों को न्याय दिलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरजीआरएस पोर्टल का शुभारंभ किया था। इस पर पीड़ित अपनी शिकायत कर बिना थाने व चौकी के चक्कर लगाए न्याय के लिए गुहार लगाता है। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन की देखरेख में कार्य होता है। जिले में पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।
पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के मामले में जिले को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसपी ने निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी वीर विक्रम पाठक, रंजीत कुमार व महिला आरक्षी पूजा वर्मा को बधाई दी। इससे पहले भी जिले को बीते जुलाई माह में जनसुनवाई के मामले में पहला स्थान मिला था।