राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) पुणे में एयरफोर्स कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह (18) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंतरिक्ष रुपईडीहा क्षेत्र के नरैनापुर सुमेरपुर गांव के रहने वाले थे। मई 2025 में एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयनित हुए थे।
मेधावी था अंतरिक्ष
अंतरिक्ष की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल लखनऊ से हुई थी। हाईस्कूल में उन्होंने स्कूल टॉप किया था और इंटरमीडिएट परीक्षा अप्रैल 2025 में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुनः टॉपर बने थे। स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने कई गोल्ड मेडल और ट्रॉफियां जीती थीं। छोटा भाई अभिनव सिंह, लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। परिवार वर्तमान में लखनऊ के तेलीबाग स्थित अपने घर में रहता है।