फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: अचानक झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया तेंदुआ, उसे देखते ही अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार

Sun, 31 May 2026 02:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

रविवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक बिछिया से सुजौली की ओर जा रहा था। बिछिया बाजार के समीप अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ सड़क पर आ गया। युवक संतुलन खो बैठा और बाइक समेत गिर पड़ा।
विज्ञापन
बाइक के सामने अचानक आ गया तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर्नियाघाट रेंज में रविवार दोपहर बिछिया-सुजौली मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई, जब अचानक एक तेंदुआ बाइक सवार युवक के सामने आ गया। तेंदुए को देखकर युवक घबरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। पहले तो वह जान बचाकर बाजार की ओर भागा, लेकिन कुछ देर बाद हिम्मत जुटाकर वापस लौटा और तेंदुए के बेहद करीब पहुंचकर अपनी बाइक उठा ले गया। युवक की इस निडरता को देखकर तेंदुआ भी जंगल की ओर भाग निकला।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक बिछिया से सुजौली की ओर जा रहा था। बिछिया बाजार के समीप अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ सड़क पर आ गया। युवक संतुलन खो बैठा और बाइक समेत गिर पड़ा। सामने तेंदुए को देख वह तत्काल मोटरसाइकिल छोड़कर उल्टे पांव भाग निकला।

घटना के बाद तेंदुआ करीब 10 मिनट तक सड़क पर बाइक के पास बैठा रहा, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। राहगीरों में अफरातफरी मच गई और लोग दूर खड़े होकर शोर मचाते रहे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद युवक साहस दिखाते हुए वापस लौटा और धीरे-धीरे तेंदुए के करीब पहुंच गया। युवक को अपनी ओर बढ़ता देख तेंदुआ सड़क छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद युवक ने बाइक उठाई और वहां से रवाना हो गया।

घटना का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार बढ़ती तेंदुए की गतिविधियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें