फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फुटबॉल के अभ्यास मैच में ‘बी’ टीम का दबदबा

Thu, 28 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल का प्रयास करते ​खिलाड़ी।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार शाम जिला स्तर पर होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास मैच खेला गया। स्टेडियम की ‘ए’ व ‘बी’ टीम में जोरदार मुकाबला हुआ। मैच की शुरुआत जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।
विज्ञापन


मैच में इंदिरा स्टेडियम की ‘ए’ टीम ने शुरुआत में ही गोल दाग दिया। इसके बाद ‘बी’ टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल करके मैच अपने नाम किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि अभ्यास मैच से खिलड़ियों को अनुभव मिलता है। जो प्रतियोगिता के दौरान काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें