फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बस अड्डे पर आधी रात यात्री से लूट की कोशिश, पुलिस से हाथापाई

Fri, 15 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच की रोडवेज चौकी में पुलिस से हाथापाई करते युवक। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार रात दो युवकों ने एक यात्री से सामान और नकदी छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर उसे पीट दिया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया, लेकिन चौकी पहुंचते ही दोनों ने पुलिस से भी हाथापाई शुरू कर दी। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन




शहर स्थित रोडवेज बस अड्डा बुधवार रात करीब 12 बजे अफरातफरी के माहौल में बदल गया। कल्पीपारा निवासी महर्षि सविता अपने सामान के साथ बस अड्डे पर मौजूद थे, तभी मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी आमिर व तारिक वहां पहुंचे और उनसे छीना-झपटी करने लगे।

पीड़ित के विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर पुलिस चौकी रोडवेज के सिपाही पहुंचे और दोनों को पकड़कर चौकी ले गए। चौकी पहुंचते ही दोनों पुलिसकर्मियों से उलझ गए और हाथापाई पर उतारू हो गए। इस दौरान आसपास के लोग भी चौकी के बाहर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन



कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों नशे की हालत में थे। पीड़ित की तहरीर पर लूटपाट की कोशिश, मारपीट और उत्पात मचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार सुबह न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें