फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत की निगरानी करने गए किसान की करंट से मौत

Fri, 15 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। खेत की निगरानी करने गए मल्लाहनपुरवा गांव निवासी किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। काफी देर बाद परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। हादसा गन्ने के खेत में लगे कंटीले तार की बाड़ में करंट उतर जाने से हुआ। कैसरगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मल्लाहनपुरवा निवासी अमेरिका प्रसाद बुधवार शाम करीब सात बजे अपने फसल की निगरानी करने खेत की ओर गए थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में कंटीले तार से उलझा हुआ मिला।

शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेत की सुरक्षा के लिए एक किसान ने कंटीले तार की बाड़ में करंट प्रवाहित कर रखा था, अमेरिका प्रसाद अनजाने में उसकी चपेट में आ गए और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें