फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गंजा कर नाक काटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हेमनापुर गांव में पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को पहले जमकर पीटा। उसके बाद उसे जबरन गंजा कर दिया। इतने पर भी पेट नहीं भरा तो नाक काटने का प्रयास किया। पत्नी ने भागकर अपने आपको सुरक्षित किया और घटना की जानकारी मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर पूरी व्यथा सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के हेमनापुर गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह आठ साल पहले हुआ है। दोनों के बीच चार बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि पति उससे मायके से बाइक लाने की मांग करता है। मांग पूरी न होने पर काफी प्रताड़ित करता है। शनिवार की शाम भी को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने पत्नी को जमकर मारा पीटा। जब महिला ने विरोध किया तो वह और आग बबूला हो गया और पकड़कर जबरदस्ती उसे गंजा कर दिया। महिला का आरोप है कि पति यहीं नहीं रुका। वह नाक काटने के लिए भी दौड़ा और हमला किया, लेकिन किसी तरह से बचकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद पूरी घटना की जानकारी पिता को दी। सूचना के कुछ घंटे बाद पिता पहुंचे और बेटी को लेकर थाने गए। थानाध्यक्ष को पूरी व्यथा सुनाई। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने पीड़िता की तहरीर पर पति मुकेश समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जब लगा नहीं बचूंगी, तब थाने आई
पीड़िता ने बताया कि मायके से बाइक लाने की बात को लेकर ससुराल वाले कई महीनों से प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। हम हर बार मार खाकर चुप रहते थे। पीड़िता ने बताया कि इस बार ऐसा लगा कि कोई कदम नहीं उठाया तो बचूंगी नहीं। इसलिए अपने पिता को सूचना देकर बुलाया और थाने में मुकदमा दर्ज कराने आई हूं। वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर की जा रही जांच
महिला को गंजा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पति मुकेश, ससुर देवीदीन व सास बड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -गणनाथ प्रसाद, बौंडी थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें