फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सहायक अभियंता ने शुरू की हादसे की जांच

Thu, 01 Jan 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नौबना गांव में एचटी लाइन की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक अजय कुमार की मौत के मामले में अब बिजली विभाग हरकत में आ गया है। घटना के दूसरे दिन सहायक अभियंता लल्लन कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहां की जांच में प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत हुई है, न कि जलकर। हादसे के कारणों, लाइन की ऊंचाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की स्थिति और सुरक्षा मानकों का परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन



सहायक अभियंता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जिस स्थान पर मिट्टी उतारी जा रही थी, वहां से हाईटेंशन लाइन अपने मानक ऊंचाई पर गुजर रही थी। तकनीकी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि इसमें विभागीय लापरवाही या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


उधर, हादसे के बाद गांव में अब भी शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पहले से खतरा बनी हुई थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद इसे न तो और ऊंचा किया गया और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और लाइन को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें