फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कर्मचारी संघ ने माह में 30 दिन मांगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वर्कर्स को 18 हजार और आशा सहयोगिनी को 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग की। इसके साथ ही सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट में जुटे व मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आशा सहयोगिनी वर्कर्स को माह में 20 के बजाए 30 दिन कार्य देने की आवाज उठाई। संघ की महामंत्री हेमलता ने कहा कि कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही आशा वर्कर्स को 18 हजार और आशा संगिनी को 24 हजार रुपये माह वेतन देने की मांग की।
मिहींपुरवा की अध्यक्ष सविता मौर्या ने कहा कि आशा कर्मचारियों का बीमा कराया जाए। दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद एकमुश्त पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। मीना सिंह ने कहा कि उम्र का बंधन हटाते हुए योग्य आशा संगिनी को एएनम तथा आशा को सहयोगिनी के पद पर प्रमोशन दिए जाने की आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महसी अध्यक्ष गायत्री मिश्रा, पयागपुर अध्यक्ष मीना सिंह, लता सिंह, सुनीता सिंह, सीता देवी, सरोज, अनुसुमा, विजयलक्ष्मी व विमलेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें