फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिले में 1300 एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन उपलब्ध

Mon, 11 Sep 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 1300 एंटी स्नेक वैक्सीन उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले में 65 सरकारी अस्पताल हैं और हर अस्पताल में 20 वैक्सीन उपलब्ध है। जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त 400 वैक्सीन स्टॉक में मौजूद है। आवश्यकता पड़ने पर अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में सांप काटने की घटनाएं बढ़ती हैं। शनिवार को मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेटरहा गांव निवासी एक अधेड़ की मौत भी हो चुकी है।
एसीएमओ डॉ राजेश ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। मांग के अनुसार अस्पतालों में वैक्सीन भिजवाई जाती है।
सांप काटने पर फौरन पहुंचे अस्पताल
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप काटने की घटनाएं अक्सर बढ़ती हैं। सांप काटने के बाद एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि समय से इलाज मिलने से जहर बेअसर हो जाता है और मरीज को जिंदगी मिल जाती है।
विज्ञापन

जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन मौजूद है। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी वैक्सीन उपलब्ध है।
डॉ एसके सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

बुखार मरीजों की बढ़ रही संख्या, जांच में मिल रहे डेंगू के लक्षण
अन्य जिलों के साथ ही जिले में भी डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है। हर घर में एक दो मरीज बुखार से पीड़ित पाए जा रहे हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की जांच कराई जाती है। जांच के दौरान मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से पॉजिटिव किसी भी मरीज की पुष्टि नहीं की है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री का कहना है कि संदिग्ध डेंगू लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन अभी तक पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें