फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए ग्रामीणों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घर मा काम बहुत रहा। जल्दी से निपटाय के भागैन, लेकिन समय पर पहुंच नाइ पाएं। आप रस्ता में मिल गयेव हउ तो कोरोना वाला टिकवा लगाए देव दीदी। यह बातें नंदवल गांव निवासी गिरधारी ने कोरोना टीकाकरण कर वापस लौट रही एएनएम से कही। ग्रामीणों का यह उत्साह देखकर काम खत्म एएनएम व सीएचओ ने चार ग्रामीणों को टीका लगाया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एएनएम सरिता धुरिया व सीएचओ कोमल यादव बौंडी के ग्राम नंदवल में टीकाकरण कर रही थी।
वह शाम पांच बजने के बाद टीकाकरण कार्य करके वापस लौट रही थीं। रास्ते में ही गांव के गिरधारी ने एएनएम को यह कहते हुए रोक लिया कि दीदी हम आवत रहैंन, लेकिन देर होइगा। कोरोना वाला टिकवा हमहू का लगाए देव।
विज्ञापन

ग्रामीण के उत्साह को देखते हुए एएनएम ने रास्ते में ही कोरोना का टीका लगाया। गिरधारी को टीका लगवाते देख गांव के शिवम, हरेंद्र व कृष्णानंद ने भी टीका लगवाया। एएनएम व सीएचओ का यह कार्य देखकर ग्रामीणों ने काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें