फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेल रही मासूम हुई लापता देर रात गड्ढे में मिला शव

Tue, 28 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
अं​शिका। (फाइल फोटो)।   
विज्ञापन
बहराइच। नौतला गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम सोमवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। करीब पंद्रह घंटे की तलाश के बाद देर रात उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर गड्ढे में मिला। परिवार ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव निवासी लकी निषाद ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी अंशिका दरवाजे पर खेल रही थी। करीब 11 बजे नजर गई तो वह नहीं दिखाई दी। परिजनों ने घर व आसपास और फिर पूरे गांव में उसे खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम तक वह नहीं मिली तो परिजनों ने रामगांव थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।


रात करीब साढ़े बारह बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित गड्ढे में मासूम का शव मिला। पिता लकी निषाद ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि मासूम की हत्या कर गड्ढे में फेंका गया। गले पर दबाव के निशान हैं। उन्होंने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन किसी से भी रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें