बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दो पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया। दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से समझौता कराया गया और परिवारों को टूटने से बचाया गया।
विज्ञापन
पारिवारिक विवादों को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थनापत्र दिए गए थे। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। काउंसलर डीपी सिंह, अनुराधा श्रीवास्तव और पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाया। काफी बातचीत के बाद दोनों परिवार साथ रहने को राजी हो गए। दंपतियों ने भविष्य में विवाद न करने और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने का भरोसा दिया।