फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से जा भिड़ा नशेड़ी एंबुलेंस चालक, सात घायल

Mon, 29 Jun 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी एंबुलेंस सेवा के चालकों की कारगुजारियां थम नहीं रही हैं। ताजा मामला कैसरगंज सीएचसी में तैनात एंबुलेंस चालक का है। रविवार देर रात नशे में धुत चालक एंबुलेंस में एक प्रसूता को बैठाकर जिला अस्पताल चल दिया। अनियंत्रित होने से उसने बौद्ध परिपथ पर केडीसी के पास एक विद्युत पोल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे प्रसूता समेत सात लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले को दबाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायल महिला ने एंबुलेंस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई के लिए सीएमओ व तिकोनीबाग चौकी इंचार्ज को पत्र भेजा है।

फखरपुर थाना अंतर्गत सहबापुर गांव निवासी सुशीला देवी को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। उसे कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां सुशीला ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस पर तीमारदारों ने जीवीके इएमआरआई कंपनी की ओर से स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एंबुलेंस से मदद मांगी गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक राकेश कुमार मिश्रा और ईएमटी चंद्र प्रकाश सुशीला को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। चालक राकेश नशे में धुत था। एंबुलेंस जब बौद्ध परिपथ पर केडीसी कॉलेज के समीप पहुंची तो सामने अचानक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। इससे चालक राकेश नियंत्रण खो बैठा और वाहन समेत विद्युत पोल से जा टकराया।

इससे एंबुलेंस में बैठे तीमारदार कैसरगंज निवासी अंगाना देवी (25), संघप्रिय (30), चंपा (55),  भानमती (40), सुशीला (30) एवं सुशील (20) व माला देवी (25)  घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
इमरजेंसी मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव संजय विश्वकर्मा का कहना है कि नशे में एंबुलेंस चलाना क्षम्य नहीं है। फिलहाल चालक को ऑफ ड्यूटी कर दिया गया है। मामले की जांच होगी। इसके बाद चालक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें