फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अघोषित बिजली कटाैती के साथ केबल फाॅल्ट ने भी किया बेहाल

Mon, 16 Jun 2025 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेजवापुर के मानपुरवा गांव में बिजली न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
बहराइच/मटेरा/तेजवापुर। शहर हो या गांव, ट्रांसफार्मर के फंुकने और केबल में लगातार हो रहे फाॅल्ट थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को भी बेतहाशा बिजली कटौती हुई। इस भीषण गर्मी में लोग शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक उपकेंद्र के चक्कर काटते रहे। इस दौरान न ही उपकेंद्र पर ही कोई कर्मचारी व अधिकारी मिला और न ही किसी ने फोन उठाया।
विज्ञापन

विभाग के इस उदासीन रवैये से लोगों में गुस्सा पनपने लगा है। वहीं विकास खंड तेजवापुर के मानपुरवा गांव के ग्रामीणों ने बिजलीकर्मी पर लाइन को दुरुस्त कराने के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर लाइनमैन को तत्काल हटाने की मांग की।

शहर में नहीं सुधरे हालात, उपभोक्ता परेशान : शहर के समर्पण हास्पिटल, खत्रीपुरा स्थित रानी रेहुआहाता, माधवरेती, कटी चौराहा, मक्कापुरवा, ब्राम्हणीपुरा चित्रशाला टाकीज के पास, नौवागढ़ी, बंजारीमोड़, रायपुरराजा समेत कई मोहल्लों के बिजली की दशा रविवार को भी नही सुधर सकी। वहीं पीपल चौराहे पर बीते एक सप्ताह से उपभोक्ता अभी तक लो व तेज वोल्टेज की समस्या से जूझते दिखाई दिए। बीते शनिवार की देर रात से रविवार को पूरे दिन मोहल्लेवासी बिजली की आवाजाही से हलाकान दिखाई दिए। बख्शीपुरा फीडर से संचालित विश्वनाथ ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरी रात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। वहीं मक्कापुरवा में दोपहर करीब सवा एक बजे ट्रांसफार्मर दग जाने से देर शाम तक सप्लाई पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन






बिजली कटौती से नहीं मिल रही राहत

मटेरा। कस्बे में बिजली कटौती के हालात रविवार को भी नहीं सुधरे। यहां रविवार को भी भीषण गर्मी में लोगों को बेतहाशा बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र के जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम यह रहा कि कस्बे में चार से पांच घंटे ही लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सकी। लोग पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर रहे। ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से बिजली कटौती की जा रही है। किसी भी अधिकारी का फोन नहीं उठता है। इससे कटौती के समय की जानकारी नहीं मिल पाती है। (संवाद)



मानपुरवा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

तेजवापुर। विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में बीते कई दिनों से बिजली कटौती से त्रस्त लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। विकासखंड के मानपुरवा गांव में रविवार को ग्राम प्रधान अबूअफसर खान की बहन की शादी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन ने बिजली काट दी। इस पर सभी ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उपकेंद्र से उसे हटाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें