फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिहार में नोमेंस लैंड पर ड्रोन दिखने के बाद नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट

Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा में भारत-नेपाल बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों की जांत करते एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
बहराइच। बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर पर 15 से 20 ड्रोन दिखने के बाद रुपईडीहा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी के साथ एसएसबी अब नदी, जंगल के साथ आसमान की भी निगहबानी करेगी। वैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-नेपाल सीमा को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। भारतीय क्षेत्र में 25 किलोमीटर और नेपाल में 10 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन

जंगल की पगडंडियों व नदी के रास्तों पर भी नजर
भारत-नेपाल सीमा पर जांच के लिए जगह-जगह नाका लगाया गया है। वाहन से और पैदल एसएसबी के जवान निरंतर गश्त कर रहे हैं। हमारी निगाह जंगल की पगडंडियों के साथ ही ग्रामीण इलाकों व नदी के रास्तों पर भी है।
-गंगा सिंह, कमांडेंट एसएसबी
पुलिस भी तैयार
नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ ही पुलिस भी तैयार है। हम ड्रोन जैसी समस्या को लेकर भी तैयार हैं। इसके लिए हमने ग्रामीण इलाकों में लोगों से सीमा क्षेत्र में ड्रोन न उड़ाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी तिवारी, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें