फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश व राहुल को देश नहीं, कुर्सी की चिंता : ब्रजेश पाठक

Sun, 09 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज ​स्थित लॉन में आयोजित भाजपा के सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का माल्यार्प
विज्ञापन
बहराइच। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को कैसरगंज में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने अवधी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर विपक्ष पर निशाना साधा।
विज्ञापन


अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि उनका बहराइच से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2017 का वह दिन भी हम जानते हैं जब पूरे दिन वाहनों पर दस-दस बंदूकधारी अपराधी घूमते रहते थे। आज अपराधी खुद ही शाम होते ही घरों में छिप जाते है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र के लिए काम करती है। इसका उदाहरण बहराइच के हमारे अभिभावक मुकुट बिहारी वर्मा हैं। पूरा जीवन सादगी में राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया लेकिन, अखिलेश और राहुल गांधी को सिर्फ कुर्सी की चिंता रहती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बने 11 वर्ष व प्रदेश में आठ वर्ष हो चुके हैं, लेकिन कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। वहीं, कांग्रेस के कई मंत्री जेल गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते हम यहां पहुंचे हैं और कार्यकर्ता ही हमारी मजबूती हैं।
विज्ञापन


पत्रकार के हत्यारों को सरकार दिलाएगी सख्त सजा
डिप्टी सीएम ने सीतापुर के पत्रकार हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। उन्हें सरकार सख्त सजा दिलवाएगी। इस दौरान विधायक, ब्लॉक प्रमुख, प्रतिनिधि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ठेठ अवधी को लोगों ने सराहा
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक दोपहर एक बजे कैसरगंज बाई रोड पहुंचे। उन्होंने अवधी भाषा में भाषण की शुरुआत की। अंत तक अवधी भाषा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे। उनकी यह संबोधन लोगों को खूब पसंद आया। इसकी चर्चा भी सभी एक दूसरे से करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें