फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने सुहेलदेव को बताया काल्पनिक पात्र, बोले- नहीं मानते ऐतिहासिक शासक

Fri, 12 Jun 2026 10:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने सुहेलदेव पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव काल्पनिक पात्र हैं। उन्हें ऐतिहासिक शासक नहीं मानते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव पर विवादित बयान दिया। मटेरा थाना क्षेत्र में प्रस्तावित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शौकत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह महाराजा सुहेलदेव को ऐतिहासिक शासक नहीं मानते हैं। यदि सुहेलदेव वास्तव में राजा थे तो उनके शासन से जुड़े महल, किले या अन्य ऐतिहासिक प्रमाण होने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव एक काल्पनिक पात्र हैं।
विज्ञापन




उन्होंने सलार मसूद गाजी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बाहरी बताया जाता है, जबकि उनका जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि महाराजा सुहेलदेव की लड़ाई हुई थी तो उनके साथ बताए जाने वाले 21 अन्य राजाओं के नाम और इतिहास के बारे में कितने लोग जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शौकत अली ने कहा कि पार्टी बहराइच से चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रही है। उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम प्रदेश में करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लेंगे। मटेरा में होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें