फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए के हमले में मृत बच्ची के परिवार को 10 हजार की मदद, गांव में लगाया पिंजरा

Fri, 06 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के कारीकोट स्थित भट्ठा बरगदहा गांव में तेंदुए के हमले में छह वर्षीय पूनम की मौत के बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया है। रेंजर शिव कुमार ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से भी 10 हजार रुपये की मदद का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर मां किरण की गोद में बैठी पूनम को गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने झपट्टा मारकर दबोच लिया था। तेंदुआ उसे खेत में खींच ले गया। ग्रामीणों ने हाका लगाकर बच्ची को छुड़ाया, लेकिन गंभीर जख्म के कारण अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

रेंजर शिव कुमार ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ को सहायता के लिए पत्र भेजा गया है। वन विभाग और राजस्व विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रेंजर के अनुसार, अनुसूची-एक के वन्यजीव को पकड़ने या रेस्क्यू करने के लिए उच्चस्तर से अनुमति जरूरी है। उन्होने बताया कि ग्रामीणों की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले लिखित मांगपत्र नहीं मिला था। ग्रामीणों से ग्राम प्रधान के माध्यम से लिखित मांगपत्र देने की अपील की गई है, ताकि उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें