फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद पार्टी कार्यालयों पर पसरा सन्नाट

विज्ञापन
पार्टी के कार्यालयों का हाल- बहराइच में भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले में पांचवें चरण के मतदान के बाद सोमवार को सपा, भाजपा व कांग्रेस के कार्यालय पर चहलकदमी थमी सी नजर आई। कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा। चुनाव के दौरान कार्यालयों की रौनक मतदान समाप्त होने के बाद सोमवार को बदली-बदली सी नजर आई। महज इक्का दुक्का कार्यकर्ता ही कार्यालय पर दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के दौर में मतदान का कार्य रविवार देर शाम तक समाप्त हो गया था। मतदान से पूर्व जिले के सपा, भाजपा व कांग्रेस के कार्यालय पर भोर होते ही चहल-पहल शुरू हो जाती थी। पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करते दिखाई देते थे। देर रात तक कार्यालयों पर भीड़ लगी रहती थी, लेकिन पांचवें चरण के मतदान का कार्य समाप्त होने के बाद सोमवार को सपा, भाजपा व कांग्रेस के कार्यालयों पर सन्नाटा दिखाई दिया।
कार्यालयों पर चुनाव से पूर्व भोर से शुरू होने वाली चहलकदमी पूरी तरह से थमी रही। महज एक्का दुक्का कार्यकर्ता कार्यालय पर दिखाई दिए। शहर के नानपारा बाईपास रोड स्थित समाजवादी पार्टी का कार्यालय है। सोमवार को पार्टी कार्यालय तो खुला था, लेकिन कार्यालय पर प्रतिदिन एकत्रित होने वाली भीड़ नदारद दिखाई दी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के माधवरेती मोहल्ला स्थित भाजपा के कार्यालय का नजारा भी कुछ ऐसा ही दिखाई दिया, यहां भी प्रतिदिन लगने वाली भीड़ नदारद दिखाई दी। एक्का दुक्का लोग कार्यालय में टहलते नजर आए। शहर के पीपल तिराहा स्थित कांग्रेस भवन पर भी सन्नाटा दिखाई दिया। यहां भी महज कुछ लोग ही चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए। जिले में बहुजन समाज पार्टी का कोई स्थायी कार्यालय नहीं है। बसपा प्रत्याशी ही चुनाव के दौरान अपना चुनाव कार्यालय संचालित कर चुनाव तक अपने कार्य आदि संचालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें