फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सर्पदंश के बाद पहले पकड़ा सांप फिर अस्पताल पहुंचे अस्पताल

Thu, 17 Jul 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बौंडी में सर्पदंश के बाद महिला का हो रहा इलाज।
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत अंबवा तेतारपुर निवासी सोफिया (26) को मंगलवार देर रात एक सांप ने डस लिया। परिजन ने सांप को जिंदा पकड़ कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वह सर्पदंश की शिकार महिला को लेकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डिब्बे में सांप होने की जानकारी के बाद मेडिकल कॉलेज में मौजूद चिकित्सक व स्टॉफ में हड़कंप मच गया। इलाज के दौरान सोफिया की हालत बिगड़ने के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के अंबवा तेतारपुर निवासी सिराज ने बताया कि मंगलवार की रात उनकी पत्नी सोफिया दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। इससे सोफिया की तबियत बिगड़ने के साथ गला सूखने लगा। तकिया हटाने पर सांप को नीचे बैठा देखकर मौजूद लोग भयभीत हो गए। उन्होंने किसी तरह सांप को पकड़ने के बाद एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद बाद वह सांप वाला डिब्बा साथ लेकर सोफिया का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज में तैनात इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. शिवम मिश्रा व डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि सोफिया को काटने वाला सांप जहरीला है और परिजन उसे देर से इलाज के लेकर पहुंचे। ऐसे में हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें