फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेज के बाद अब निजी बसों का संचालन भी बंद

Wed, 29 Jan 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शिवपुर-नानपारा बाईपास पर सेवा बंद होने पर यात्रा के लिए ई-रिक्शा पर बैठते यात्री। 
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा तहसील क्षेत्र के शिवपुर विकासखंड में निवासरत लाखों की आबादी परिवहन सुविधाओं की कमी का दंश झेल रही है। जहां एक ओर क्षेत्र में रोडवेज सेवा का अभाव है तो वहीं अब प्राइवेट बसों का संचालन भी बंद हो गया है। इससे ब्लॉक क्षेत्र निवासी लाखों लोग गलन भरी ठंड में ई रिक्शे व ऑटो में सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन

शिवपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से रोडवेज बस सेवा का इंतजाम नहीं किया गया है। क्षेत्रीय ग्रामीण नानपारा से इमामगंज, शिवपुर होते हुए बेहड़ा तक जाने वाली प्राइवेट बसों के सहारे अपने गंतव्य तक जाते थे। अब इस मार्ग पर अनियंत्रित डग्गामार वाहनों की वजह से प्राइवेट बस यूनियन ने बीते कई दिनों से बस सेवा भी बंद कर दी है।

इससे लाखों की आबादी अब पूरी तरह से डग्गामार वाहनों पर निर्भर हो गई है। वहीं, डग्गामार वाहन संचालक संख्या से अधिक सवारी बैठा कर उनकी जान से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शिवपुर निवासी अनीत बाजपेई, सुधीर मिश्रा, राघवेन्द्र शर्मा, निरंजन शर्मा आदि ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों से ब्लॉक क्षेत्र को रोडवेज सेवा से जोड़ने की मांग की गई है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, निजी बस सेवा बंद होने से अब गलन भरी ठंड में ग्रामीण खुले ई रिक्शे व ऑटो में सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन








जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान, नुकसान से बंद हुई सेवा



नानपारा बाईपास पर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के सचिव इमरान खान ने बताया कि बस संचालकों को लगातार नुकसान हो रहा था। इसका कारण मार्ग पर अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा व ऑटो थे। डग्गामार वाहनों के चलते खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा था। डग्गामार वाहनों पर पाबंदी के लिए एसडीएम अश्विनी पांडेय समेत कई बड़े अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन समाधान न होने पर बस संचालन बंद करना पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें