फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद फंदे से झूल गई पत्नी

Mon, 21 Apr 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत धर्मापुर बेलदार निवासी रुबीना (30) रविवार सुबह घर में फंदे से झूृल गईं। परिजनोंं ने उन्हें आनन फानन पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनोंं ने बताया कि रुबीना का पति इरशाद दुबई में रहकर मजदूरी करता है। रविवार को उसका फोन आया था। फोन पर किसी बात को लेकर रुबीना व इरशाद के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रुबीना कमरे में चली गई थीं और टिनशेड में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गईं। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रुबीना को फंदे से उतारकर सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकोंं ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें