फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक्सरसाइज के दौरान अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिम में एक्सरसाइज करते हुए सोमवार को एक अधिवक्ता को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। आनन फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को अधिवक्ता विधि कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के मोहल्ला रायपुरराजा निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव (35) अधिवक्ता संघ के सदस्य भी थे। सोमवार को वह बेहतर सेहत के लिए जिम में व्यायाम करने गए थे। व्यायाम के बाद वह एक कुर्सी पर बैठते हैं और अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है। जिम में अन्य लोगों ने दौड़ कर उन्हें उठाया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिवक्ता को आए अटैक की घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अधिवक्ता के अचानक निधन की सूचना से साथी अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिला बार एसोसिएशन की ओर से कचहरी में शोक सभा का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गोपाल त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में सभी ने मौन रखकर मृतक की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही अधिवक्ता सोमवार को विधि कार्य से विरत रहे। शोक सभा में बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार ओझा, मंजूं देवी, अनिल शुक्ला, पंकज बाजपेई, शहाना बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें