फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा भुलौरा गांव में जमा प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
नानपारा के छोटा भुलौरा गांव में धर्मपरिवर्तन के बाद परिवार से बातचीत करते आरएसएस के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के छोटा भुलौरा गांव में युवक व उसके परिवार के इस्लाम धर्म कुबूल करने के आरोप के बाद शनिवार को प्रशासनिक अमला गांव में डट गया। एसपी के निर्देश पर गांव में पुलिस चहलकदमी करती रही। वहीं आरएसएस की टीम भी गांव पहुंच गई। युवक व उसके परिवार का शुद्धिकरण कराने के लिए पूजा-अर्चना कराई गई।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के छोटा भुलौरा गांव निवासी पतिराम आर्य पुत्र जगन्नाथ ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके पुत्र सुभाष, बहू मीरा और पौत्र दीपक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसने इस्लाम धर्म अपनाने की शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अमला भी जुट गया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि युवक और उसके पिता के बीच अनबन रहती थी। इसी को लेकर धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए गए। हालांकि जांच में किसी भी तरह से धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई। उधर, गांव में शनिवार को प्रशासनिक और पुलिसिया अमले की हलचल तेज रही। गांव में पुलिस लगातार गश्त करती रही। तहसील प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें