फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीसी में अब 30 तक प्रवेश

Tue, 22 Sep 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। किसान पीजी कॉलेज में संचालित सभी संकायों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर कॉलेज में 30 सितंबर तक प्रवेश होंगे।
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन के विशेष आग्रह पर कॉलेज में संचालित सभी संकायों की सीटें बढ़ाकर प्रवेश की तिथि 20 सितंबर निर्धारित की थी। लेकिन, प्रचार प्रसार के अभाव में अभी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले काफी छात्र प्रवेश से वंचित रह गए थे।

प्राचार्य ने बताया कि मामले में कुलपति से वार्ता कर छात्रहित में प्रवेश की तिथि बढ़ाने की बात की गई थी। उन्होंने बताया कि कुलपति ने प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि कुलपति के निर्देश के बाद अब कालेज में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमए व एमएससी के सभी विषयों में छात्रों के प्रवेश 30 सितंबर तक हो सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें