फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में संविधान का विरोध तेज, आज बंदी

Tue, 22 Sep 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में लागू हुए लोकतांत्रिक संविधान का व्यापक स्तर पर विरोध शुरू कर दिया गया है। संयुक्त थरुहट मधेस संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। इसके तहत मंगलवार दोपहर आंदोलनकारियों ने बीपी चौक पर स्थापित प्रतिमा पर काला झंडा लगाकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को नेपाल में बंदी की घोषणा की है। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सभा कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय सीमा से सटे नेपाल के जमुनहा में सभा करते हुए संयुक्त थरूहट मधेस संघर्ष समिति के प्रवक्ता पशुपति दयाल मिश्र ने कहा कि व्यापक पैमाने पर विरोध के बावजूद सरकार ने नेपाल में संविधान को लागू कर दिया है।

मधेस स्वायत्त प्रदेश स्थापना की मांग को सरकार ने ठुकरा दिया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के चलते व्यापक जनांदोलन की तैयारी की की गई है। जो भी आंदोलन का विरोध करेगा, उसे आक्रोश झेलना होगा। प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार से नेपाल में फिर बंदी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जब तक मांगें मानी नहीं जाएंगी, तब तक आंदोलन थमेगा नहीं।
संघर्ष समिति के गिरिजा प्रसाद और ललित रौनियार ने कहा कि यह आम जनमानस की लड़ाई है। आंदोलनकारियों ने सीमा परिक्षेत्र में वाहनों का संचालन बुधवार से रोकने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें